देहरादून: पुलिस जवान पर गंभीर आरोप..दो बार कराया युवती का गर्भपात, दूसरी युवती से की शादी

आरोपी जवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। इस बीच उसने दो बार उसका गर्भपात भी कराया
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun News: Police personnel accused of rape in Dehradun
Image: Police personnel accused of rape in Dehradun

देहरादून: देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। ये खबर अजबपुरकलां क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक युवती ने एक पुलिस जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि आरोपी जवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। इस बीच उसने दो बार उसका गर्भपात भी कराया। जी हां युवती का आरोप है कि एक कांस्टेबल से उसकी मुलाकात दिसंबर 2016 के दौरान हुई थी। इस बीच कांस्टेबल ने उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जवान ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसकी मुंह बंद करा दिया। इसके बाद फिर से होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि कुछ वक्त बाद वो गर्भवती हो गई तो उसने यह बात कांस्टेबल को बताई। आरोप है कि कांस्टेबल युवती को एक अस्पताल में ले गया और गर्भपात कराया। 2020 में फिर कांस्टेबल ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह दोबारा गर्भवती हो गई। इसके बाद कांस्टेबल धर्मपुर स्थित एक अस्पताल में ले जाकर दोबारा गर्भपात करवाया। अब पता चला है कि कांस्टेबल ने किसी अन्य युवती के साथ शादी कर ली है। युवती का आरोप है कि कांस्टेबल धमकी दे रहा है कि यह बात किसी को बताई तो वह जान से मार देगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कार ने स्कूटी को मारी भीषण टक्कर..पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर