Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल उत्तराखंड के लिए कई यादगार मौके लेकर आया। एक तरफ मैदान पर क्रिकेटर्स चौके-छक्के जड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ धुरंधर ऐसे भी थे जिन्होंने घर बैठे फैंटेसी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों जीत लिए। पिथौरागढ़ के बेरीनाग में रहने वाले टिंकू सिंह ऐसे ही लोगों में शामिल हैं। सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले टिंकू को क्रिकेट के शौक ने रातों रात करोड़पति बना दिया। उन्होंने ड्रीम इलेवन टीम बनाकर एक करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता है। टिंकू की सफलता से परिजनों और साथी पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है। टिंकू सिंह इस वक्त बेरीनाग में रहते हैं। घर में माता-पिता के अलावा तीन भाई और चार बहनें हैं। सभी टिंकू की जीत से उत्साहित हैं। टिंकू ने बुधवार रात चेन्नई और हैदराबाद के आईपीएल मैच में पचास रुपये लगाकर ड्रीम इलेवन टीम बनाई थी।