अल्मोड़ा: दन्या हत्याकांड में अब तक 11 गिरफ्तार..1 आरोपी ने खुद किया सरेंडर

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि एक आरोपी ने खुद सरेंडर किया है। वहीं दो अन्य नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Almora Danya murder: 11 arrested in danya murder case
Image: 11 arrested in danya murder case

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के दन्या के सलपड़ गांव में ग्रामीणों की पिटाई के बाद भुवन जोशी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने खुद ही सरेंडर किया है। इसके अलावा दो अन्य नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। सलपड़ गांव के महेश पांडे ने दन्या थाने आकर अपना जुर्म कबूल किया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि महेश पांडे अंधेरे में युवक के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार शिनाख्त जारी है। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 2 नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने जनता से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस को सहयोग करें। आपको बता दें कि दन्या में भुवन जोशी नाम के युवक की गांव वालों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में लड़की पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रूबाल निवासी भुवन चंद्र , डसीला निवासी कैलाश सिंह और ललित सिंह दन्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलपड़ गांव में बीते बुधवार को एक किशोरी से मिलने गए थे। इसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने भुवन और कैलाश की जमकर पिटाई कर दी। उन्हें अधमरी हालत में पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि ललित मौके से फरार हो गया। मारपीट में घायल भुवन की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें - सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत..4700 वोटों से जीते महेश जीना