Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: बारिश शुरू होते ही उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में है आपदाओं का दौर भी शुरू हो जाता है। जहां-तहां से बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आने लगती हैं। इस बीच उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के नरकोटा और खांकरा गांव में बादल फटे हैं। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन जिला प्रशासन डीडीआरएफ और रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। रुद्रप्रयाग के एसडीएम बृजेश तिवारी ने मीडिया से बात की और बताया कि वहां दो स्थानों पर बादल फटा है। एसडीएम रुद्रप्रयाग बृजेश तिवारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस बारे में आगे जो भी अपडेट होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें - चमोली में अमित थपलियाल को जिंदा जलाया गया..पिता ने DM स्वाति से लगाई न्याय की गुहार