पौड़ी गढ़वाल के DM का फैसला..प्रवासियों को घर पर ही रोजगार से जोड़ा जाएगा

पौड़ी में अब तक करीब 5,400 प्रवासी अपने घरों की ओर लौट चुके हैं। जिला प्रशासन इन्हें होम आइसोलेट कर रहा है। साथ ही रोजगार से जोड़ने के लिए उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Migrants will be linked with employment in Pauri
Image: Migrants will be linked with employment in Pauri

पौड़ी गढ़वाल: कोरोना के चलते हर तरफ निराशा का माहौल है। इस बीमारी ने लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया। जिन लोगों की नौकरियां चली गईं, वो पहाड़ लौट आए हैं और अब एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। पौड़ी में ऐसे लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने सराहनीय मुहिम शुरू की है। पौड़ी डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने प्रवासियों को घर पर ही रोजगार देने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी प्रवासी अपने घर लौट रहे हैं, उनकी काउंसलिंग की जाए। उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि वो क्षेत्र में रहकर ही रोजगार के अवसर सृजित कर सकें। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि दिल्ली-महाराष्ट्र जैसे अन्य प्रदेशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बड़ी तादाद में प्रवासी वापस लौट आए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का बाजरा डेनमार्क में बिकेगा, केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान..जानिए इसके फायदे
दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासियों का सैंपल लिया जा रहा है। साथ ही उन्हें होम आइसोलेट भी किया जा रहा है। प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कोशिशें शुरू हो गई हैं। विभागीय अधिकारियों को प्रवासियों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उन्हें सरकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। डीएम के मुताबिक प्रशासन प्रवासियों को घर पर ही रोजगार के अवसर देने का प्रयास कर रहा है। उन्हें कृषि, पशुपालन, उद्यान और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्योगों से जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि पौड़ी में अब तक करीब 5,400 प्रवासी अपने घरों की ओर लौट चुके हैं। इन सभी लोगों का डेटा जुटाया जा रहा है। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को प्रवासियों से संवाद करने के निर्देश भी दिए गए हैं।