Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश से दुष्कर्म की एक शर्मनाक घटना सामने आ गई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। ऋषिकेश के मुनिकीरेती में बलात्कार का मामला सामने आया है जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ तपोवन के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती दिल्ली की निवासी है और तपोवन के युवक ने उसको केक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसको बेहोश किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के इस मामले में युवक के साथ एक विदेशी महिला भी शामिल है। जब पीड़िता होश में आई तब उसने पुलिस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को धर दबोचा और उस को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस पूरे मामले में जिस विदेशी महिला ने युवक का साथ दिया वह अभी फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई.