उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट..बिजली गिरने की भी चेतावनी

आने वाले 24 घंटे राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand rain: Heavy rains expected in 8 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rains expected in 8 districts of Uttarakhand

चमोली: उत्तराखंड में मौसम का करवट बदलना लगातार जारी है। मौसम विभाग द्वारा इस महीने की शुरुआत से ही लगातार मौसम बिगड़ने को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार बरसात हो रही है। वहीं मैदानी जिलों में भी आंशिक रूप से बरसात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बिगड़ता हुआ मौसम लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। अगले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए मुश्किल साबित होने वाले हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले 24 घंटे भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी पूरी संभावनाएं हैं। 13 मई तक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 12 को चार पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। 13 को भी राज्य के सभी पर्वतीय जिलों के लिए बारिश, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, पौडी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश होगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले ध्यान दें..अब हर हाल में चाहिए कोरोना रिपोर्ट
पहाड़ों पर हो रही बरसात का असर सीधे तौर पर मैदानी क्षेत्र में पड़ेगा और मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि होगी। इसी के साथ मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि बीते रविवार को जहां पहाड़ों पर तेज बरसात हुई तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में देहरादून के आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई इसी के साथ मैदानी इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं। वहीं इस मौसम के साथ कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। चिकित्सकों की मानें तो मौसम का बदलता हुआ मिजाज कई बीमारियों को आमंत्रण देता है। उन्होंने कहा है कि ऐसे मौसम में खांसी, सर्दी, जुकाम वायरल बुखार जैसी बीमारियां लोगों के बीच में तेजी से फैलती हैं और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता के ऊपर भी असर डालते हैं और कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए ऐसा मौसम खतरनाक साबित हो सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखने की और सावधानी बरतने की जरूरत है।