गढ़वाल में एंबुलेंस चालक ने लूट मचा दी..शव को 3 Km ले जाने के लिए वसूले 6 हजार रुपये

खबर है कि एंबुलेंस चालक ने कोविड का हवाला देते हुए 3 किलोमीटर दूर अल्केश्वर घाट तक शव ले जाने के लिए 6 हजार रुपए वसूले।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Srinagar Garhwal: Ambulance driver demanded 6 thousand rupees Srinagar Garhwal
Image: Ambulance driver demanded 6 thousand rupees Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल से एक हैरान कर देने वाली खबर है। पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज की मौत हो गई..परिजन डेथ सर्टिफिकेट मिलने के चार घंटे तक शव एंबुलेंस से ले जाने के लिए भटकते रहे। इसके बाद एंबुलेंस न मिलने के चलते परिजनों ने प्राइवेट एंबुलेंस की। खबर है कि एंबुलेंस चालक ने कोविड का हवाला देते हुए 3 किलोमीटर दूर अल्केश्वर घाट तक शव ले जाने के लिए 6 हजार रुपए वसूले। खबर में खास बात ये भी है कि प्राइवेट एंबुलेंस के मालिक का मोबाइल नंबर परिजनों को बेस अस्पताल की मोर्चरी से ही मिला। परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से अल्केश्वर घाट ले गए,, एंबुलेंस चालक ने पहले परिजनों से 6 हजार रुपए की मांग की। मामले में उपजिलाधिकारी रविद्र सिंह का कहना है कि यह बड़ा ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो प्राइवेट एंबुलेंस चालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - ‘मुझे प्रतीकात्मक कुंभ की वजह से नहीं हटाया गया’..पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने रखा अपना पक्ष
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 256934 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 7384
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 3521
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 7432
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 5487
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 91497
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 40188
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 30745
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 12182
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 6056
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 4976
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 10333
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 28722
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 8411