Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: ओलंपियन सुशील कुमार दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट के दौरान पहलवान की हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं। दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि सुशील कुमार उत्तराखंड में छिपा है, हालांकि उत्तराखंड पुलिस के बड़े अधिकारी इससे इनकार कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में फरार सुशील कुमार देश के एक बड़े योग गुरु के हरिद्वार स्थित आश्रम में छिपा है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने सुशील के बेहद करीबी रहे रोहतक निवासी पहलवान भूरा को पकड़ा था। भूरा ने ही दिल्ली पुलिस को सुशील के हरिद्वार में छिपे होने की सूचना दी है। इस मामले में क्योंकि ओलंपियन सुशील कुमार का नाम शामिल है, इसलिए पुलिस पूरी तरह गोपनीयता बनाए हुए है। वहीं बात करें पहलवान भूरा की तो पहले सुशील के सारे काम भूरा ही देखा करता था। बाद में इनके बीच मतभेद हो गए और दूरियां बढ़ती चली गईं।