रेड अलर्ट: उत्तराखंड के 9 जिलों में 20 मई को भारी बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की चेतावनी

20 मई को भी उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां तक कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Red alert for heavy rains in 9 districts of Uttarakhand May 20
Image: Red alert for heavy rains in 9 districts of Uttarakhand May 20

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इस वक्त उत्तराखंड में कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और उत्तराखंड के कई जिलों से भारी बारिश की खबर आ रही है। फिलहाल उत्तराखंड को अभी राहत नहीं मिलने वाली। 20 मई को भी उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां तक कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। अधिकांश जगहों में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 20 मई को भी उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ स्थानों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार की भी संभावना है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल के गांवों पर मंडराया कोरोना संकट..मंझगांव में एक साथ 32 लोग पॉजिटिव
इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग में 20 मई के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों तथा बस्तियों को सावधान रहने की हिदायत दी है। वाहन चलाते समय यात्रियों तथा वाहन से आने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि आकाशीय बिजली चमकने और आकाशीय गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों की शरण में। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कहीं-कहीं राजमार्ग मार्ग भी अवरुद्ध हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नदियों में अति प्रवाह रहेगा जिससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है