उत्तराखंड: गुनकोट गांव में घर पर गिरा विशालकाय पेड़, 1 ही परिवार के 2 लोगों की मौत..7 घायल

विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। इस भीषण हादसे में परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Bageshwar News: Giant tree fell on house in Bageshwar
Image: Giant tree fell on house in Bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड में भीषण बारिश के बाद जगह जगह से भूस्खलन, बादल फटने और नदियों में उफान की खबरें सामने आई। इस बीच बागेश्वर जिले से भई एक दुखद खबर सामने आई है। बागेश्वर के गुनकोट गांव में भारी बारिश के बाद एक विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। इस भीषण हादसे में परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है। अब घटना की पूरी जानकारी लीजिए। दरअसल गुनकोट गांव में आज तड़के दो बजे एक विशालकाय पेड़ एक घर के ऊपर गिर गया है। इस भीषण हादसे में 1 ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पेड़ गिरने से गीता देवी , 46 वर्ष और आदित्य राम ,10 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा कैलाश राम..54 वर्ष, पूरन राम ..31 वर्ष, मनोज कुमार..20 वर्ष, निर्मला देवी..35 वर्ष, रेनू..26 वर्ष, मोहन राम..80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने मीडिया से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर है। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुंची।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 10 जून तक जारी रहेगा कर्फ्यू? सरकार ने तैयार किया 14 दिन का प्लान