चमोली: बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से जोशीमठ के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत क्षेत्र के पास लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Chamoli Helicopter Missing: Helicopter Missing Near Badrinath in Uttarakhand
Image: Helicopter Missing Near Badrinath in Uttarakhand

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से जोशीमठ के बीच एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई है। फिलहाल राज्य की रेस्क्यू टीम और सेना को तलाश अभियान में लगाया गया है।

Helicopter Missing Near Badrinath in Uttarakhand

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। उस समय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही थी। हेलीकॉप्टर को बदरीनाथ से जोशीमठ की ओर जाना था। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची। आगे पढ़िए..

हेलीकॉप्टर क्रैश होने की आशंका, प्रशासन अलर्ट

हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट हो गईं। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक दुर्घटनास्थल और हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सेना और रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए राज्य की रेस्क्यू टीम के साथ सेना को भी मौके की ओर भेजा गया है। टीमें हाथी पर्वत और आसपास के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रही हैं। हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत छह लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। फिलहाल सभी की स्थिति और हेलीकॉप्टर के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।