Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के साथ ही पहाड़ों पर दुर्घटनाओं का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। आए दिन पहाड़ों पर हादसों की खबरें सामने आ रहीं हैं। पहाड़ियों से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से लोगों की मृत्यु हो रही है। ऐसा ही कुछ चमोली जिले के गोपेश्वर में भी देखने को मिला। बदरीनाथ हाईवे पर बीते बुधवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चमोली में इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड के तहत सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के कार्य के दौरान ही बीते बुधवार की शाम को पहाड़ी पर जबरदस्त भूस्खलन हो गया जिसमें एक मजदूर की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जब पहाड़ पर भूस्खलन हुआ तब घटनास्थल पर तकरीबन 50 मजदूर काम कर रहे थे। बेहद मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई।