Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके जिम ट्रेनर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूली है। घटना रायपुर क्षेत्र की है। यहां 28 मई को नाथुवाला में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर पंकज भट्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पंकज की मां ने बहू विजयलक्ष्मी पर हत्या का शक जताया था। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बहू का चाल-चलन अच्छा नहीं है। उसका दीपक नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। दीपक जिम ट्रेनर है। बहू उसके साथ फोन पर घंटों बात करती रहती है। परिजनों के शक पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कॉल डिटेल खंगाले गए तो घटना वाले दिन पंकज और उसकी पत्नी की लोकेशन दीपक के घर पर मिली। दीपक और विजयलक्ष्मी के बीच फोन पर भी लगातार बातें होती थी।