पुरूष बनकर दो महिलाओं से शादी करने वाली महिला कृष्णा सेन के ऊपर जल्द फिल्म बनाएंगे बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Bollywood film will be made on Haldwani girl Krishna
हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल के कृष्णा सेन से अवगत हैं न आप? जी हां, वही कृष्णा सेन जिन्होंने पुरुष बन कर दो महिलाओं से ना केवल शादी रचाई बल्कि उनका मानसिक और शारीरिक तौर पर उत्पीड़न भी किया। उसी कृष्णा सेन के ऊपर फिल्म बनाएंगे स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर और कृष्णा सेन के पुरुष बनकर दो महिलाओं से शादी रचाने वाली यह चर्चित कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कृष्णा सेन को हाईकोर्ट से जमानत दिलाने वाली काशीपुर के अधिवक्ता सिंधु आकाश के माध्यम से उनके जीवन पर फिल्म बनाने के लिए अनुबंध किया है। कृष्णा सेन का कहानी में बॉलीवुड की कहानियों से भी ज्यादा ट्विस्ट है। चलिए पहले आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और आखिर कैसे एक औरत ने आदमी बन कर दो औरतों से शादी रचाई। यह बात है 14 फरवरी 2014 की जब काठगोदाम की निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के धामपुर के जिला बिजनौर की निवासी कृष्णा सेन से हुई और दोनों हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर इलाके में किराए के मकान में रहने लगे। जिसके बाद कृष्णा ने अपनी पत्नी से फैक्ट्री लगाने की बात कहकर अलग-अलग किस्तों में 8 लाख रुपए ले लिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आज 6 जिलों के लिए अलर्ट..भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
उस समय तक उसकी पत्नी को यह भनक तक नहीं थी कि जिसको पुरुष समझ कर उसने शादी रचाई है वो मर्द नहीं बल्कि एक औरत है। पहली शादी के दौरान ही कृष्णा ने दूसरी शादी करली और दोनों महिलाओं का वह शारीरिक और मानसिक तौर पर शोषण करती रही। वहीं 2016 में कृष्णा की पहली पत्नी को अपने पति की दूसरी महिला से शादी करने के बारे में पता लगा और इसके बाद उसने 2017 में पति के ऊपर रुपए ठगने के साथ ही 5 लाख रुपए दहेज में मांगने, मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने कृष्णा को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। मगर अचंभा तो तब हुआ जब कृष्णा ने खुद को महिला बताकर हंगामा खड़ा कर दिया। जब पुलिस को कृष्णा के दावे पर यकीन नहीं हुआ तो उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामला तब दिलचस्प हो गया जब जांच में सच में कृष्णा के महिला होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। रह गए ना आप भी दंग? ऐसे ही उस समय कृष्णा सेन की दोनों पत्नियां समय पर सभी लोग हैरान रह गए थे जिन्होंने भी कृष्णा को पुरूष समझने की भूल की। बता दें कि उस समय कृष्णा के ऊपर हल्द्वानी कोतवाली में तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और उसको जेल जाना पड़ा था। वहीं उसके परिजनों द्वारा उसकी बेल करवाए गई और उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वह जमानत पर रिहा हुई और अब कृष्णा की कहानी जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देगी
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अस्पताल में कोरोना के नाम पर लाखों की वसूली, DM ने करवाई OPD सील
कृष्णा सेन की कहानी ऐसी है कि ऐसी बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी स्क्रिप्ट्स के आगे फेल हो जाएगी। यह बॉलीवुड की किसी भी फिल्म से कहीं ज्यादा मसालेदार, दिलचस्प, हैरतअंगेज और रोचक कर देने वाली कहानी है। कृष्णा सेन की यही रोचक कहानी को जल्द ही बड़े पर्दे पर लाएंगे स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर। उन्होंने कृष्णा सेन के ऊपर फिल्म बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने कृष्णा को दिल्ली बुलाया और उनके अनुरोध पर कृष्णा दिल्ली आईं। कहा जा रहा है कि इस कहानी के बदले कृष्णा को 5 लाख रुपए भी दिए गए हैं। वहीं स्वरा भास्कर और उनके भाई ईशान खासकर इस पूरी कहानी को विस्तार से और गहराई से हर पहलू को समझने के लिए नैनीताल आए। उनका कहना है कि जल्द ही इस फिल्म का निर्माण शुरू होने वाला है।