उत्तराखंड मौसम समाचार: आज 5 जिलों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

अभी उत्तराखंड को बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभागने एक बार फिर से उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand rain: Meteorological Department issued yellow alert in Uttarakhand on June 2
Image: Meteorological Department issued yellow alert in Uttarakhand on June 2

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं भारी बारिश, कहीं भूस्खलन, कहीं आकाशीय बिजली गिर रही है तो कहीं बादल फटने की खबरें आ रही हैं। इस बीच अभी उत्तराखंड को बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं मिलने वाली। जी हां मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने एक बार फिर से उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर 5 जिलों के लोगों को थोड़ी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया ह। .मौसम विभाग के मुताबिक आज विशेषकर चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा देहरादून के भी कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रोड से सटे घर में मिला विस्फोटक का जखीरा..एक युवक गिरफ्तार