Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़ों में अब धीरे-धीरे कमी दिख रही है। माना जा रहा है कि 8 जून से उत्तराखंड में सरकार कुछ और छूट देने पर भी विचार कर रही है। इस बीच यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार बाजार खोलने के संबंध में आदेश जारी कर सकती है। दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस सिलसिले में मुलाकात की है। उनका कहना है कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने सभी पहलुओं पर गौर किया और इसके बाद इस विषय पर विचार करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियां ठप है। इस वजह से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सीएम को बताया कि जिस वक्त कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़े थे, तो व्यापारियों ने खुद ही बाजार बंद करने की पहल की थी। इस पहल से राज्य में अब संक्रमण की स्थिति कंट्रोल में है। अब व्यापारी वर्ग की ओर से मांग उठाई गई है कि बाजार खोले जाएं। आगे पढ़िए