Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: भारतीय सेना और उत्तराखंड का नाता सालों से अटूट रहा है। कहने को तो उत्तराखंड छोटा सा राज्य है मगर राज्य के महत्वाकांक्षी युवाओं के सपने बहुत बड़े हैं। उत्तराखंड के कई होनहार युवा भारतीय सेना में शामिल होकर न केवल प्रदेश का मान बढ़ाया है बल्कि अपनी काबिलियत का प्रदर्शन भी किया है। केवल लड़के ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में लड़कियां भी भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती हैं। और वे केवल सपना नहीं देखती हैं बल्कि उसको पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी करती हैं। राज्य की होनहार बेटियां भारतीय सेना में शामिल होकर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। कोटद्वार की सौम्या ढौंडियाल ने भी भारतीय सेना में शामिल होकर प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। कोटद्वार की रहने वालीं सौम्या ढौंडियाल नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर यह साबित कर दिया है कि राज्य की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बीते शनिवार को नौसेना के आईएनए इझीमला में 100वें बैच की पासिंग आउट परेड हुई जिसमें कोटद्वार की सौम्या ढौंडियाल ने नौसेना में अफसर बनकर अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है.