Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: नई जर्सी, नए जोश के साथ उत्तराखंड की दो होनहार बेटियां भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन इंग्लैंड रवाना होने वाली हैं। इंडियन क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की दो-दो बेटियों को जगह मिली है। जिनमें एकता बिष्ट और स्नेह राणा शामिल हैं। इसलिए उत्तराखंड के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का मौका है। दोनों होनहार खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह पक्की कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में एक टेस्ट के अलावा तीन वनडे और इतने ही टी-20 खेलने हैं। इस दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम सात साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रही है। एकता बिष्ट अपना दूसरा टेस्ट खेलेंगी तो वहीं स्नेह राणा टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगी। अल्मोड़ा की बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट इससे पहले 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे। जबकि 61 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में 96 विकेट और 42 टी-20 में 53 विकेट उनके नाम हैं।