Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मानवता शर्मसार हुई है। चंपावत जिले के लोहाघाट में दहेज उत्पीड़न का शर्मनाक मामला सामने आया है। चंपावत में 3 महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। आरोप है कि नव विवाहिता के ससुराल वालों ने उसके ऊपर दहेज को लेकर दबाव बनाया और दहेज ना देने पर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और उसकी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन पाटनी का बताया जा रहा है। नव विवाहिता की शादी को महज 3 महीने हुए थे और इन 3 महीनों में ही उसके ससुराल वालों ने उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच- पड़ताल शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के गले में निशान हैं। हालांकि उसके ससुराल पक्ष ने इसको आत्महत्या बताया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।