Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू लगा है। जिस राज्य की आर्थिकी का मुख्य आधार ही पर्यटन हो, वहां पर्यटन संबंधी गतिविधियां ठप होने के चौतरफा साइड इफेक्ट दिख रहे हैं। हालांकि बीते दिन कोविड कर्फ्यू को लेकर जारी नई गाइडलाइन में कई राहतें देने का ऐलान किया गया है, जिसके बाद पर्यटन व्यवसायियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक खबर के मुताबिक पहाड़ों की रानी मसूरी में 15 फीसदी होटल खुल गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। देश और उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। संक्रमण कम होते ही महीनों से घरों में बंद लोग सैर-सपाटे पर निकलने लगे हैं। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों के लोगों ने मसूरी का रुख करना शुरू कर दिया है। सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। मसूरी में करीब ढाई सौ होटल हैं। यहां पर्यटकों के स्वागत के लिए 15 फीसदी होटल खुल गए हैं।