Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड का सीमांत जिला चंपावत। यहां लोहाघाट में किरन देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस घर में किरन की लाश फंदे से लटकी मिली, उस घर में दाखिल हुए किरन को अभी सिर्फ ढाई महीने ही हुए थे। जी हां, ढाई महीने पहले ही किरन की शादी लोहाघाट ब्लॉक की ग्राम सभा पाटन-पाटनी में जोड़या निवासी युवक से हुई थी। आंखों में शादी के कई सतरंगी सपने लिए किरन ससुराल पहुंची थी, लेकिन छह जून को किरन की मौत के साथ ही हर सपना बिखर गया। किरन की लाश बाथरूम में लगे फंदे से लटकी मिली। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए किरन को मारने का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच में भी मामला हत्या का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने किरन के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।