Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून-मसूरी रूट पर जाम के झाम से मुक्ति मिलने वाली है। यहां ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए 2.74 किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी। केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। सुरंग निर्माण से देहरादून और मसूरी के लोगों को बड़ा फायदा होगा। बाहर से आने वाले पर्यटकों का सफर भी सुहाना बनेगा। इस वक्त देहरादून-मसूरी रोड का क्या हाल है, आप जानते ही होंगे। शनिवार-रविवार को यहां रोड पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। जो पर्यटक मसूरी घूमने आते हैं, उन्हें ट्रैफिक के कारण हुई असुविधा के चलते यहां से बुरी यादें लेकर लौटना पड़ता है। अब यहां सुरंग निर्माण से ट्रैफिक से जुड़ी बड़ी समस्या हल हो जाएगी। इसके साथ ही टिहरी-उत्तरकाशी जिलों में जाने वाले लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। सुरंग निर्माण प्रोजेक्ट को केंद्र की हरी झंडी मिल गई है, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरंग के निर्माण में तकरीबन 700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सुरंग बनाने का प्रस्ताव काफी पहले केंद्र सरकार को भेजा गया था। आगे पढ़िए