Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: नशे की लत उत्तराखंड की युवा पीढ़ी को किस कदर बर्बाद कर रही है, इसकी एक बानगी श्रीनगर गढ़वाल में देखने को मिली। यहां पुलिस ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। दोनों छात्रों को उनके माता-पिता ने बड़ी उम्मीदों से यूनिवर्सिटी में पढ़ने भेजा था, लेकिन ये लड़के श्रीनगर आकर चरस बेचने लगे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी छात्र टिहरी के बूढ़ाकेदार से चरस की तस्करी कर श्रीनगर ला रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों छात्रों को नशे की खेप के साथ धर दबोचा। गुरुवार को श्रीनगर कोतवाली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस उपाधीक्षक श्यामदत्त नौटियाल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गढ़वाल यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के चरस तस्करी में लिप्त होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।