बागेश्वर: उत्तराखंड में युवा जोश की कमी नहीं है। आज भी भारतीय सेना में उत्तराखंड के नौजवान बड़े पदों पर हैं। यह कहा जाता है कि उत्तराखंड के हर परिवार से एक सदस्य सेना में होता है। देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी मेजर पासिंग आउट परेड हुई तो उसमें उत्तराखंड के 37 नौजवान भी भारतीय सेना में अफसर बन गए। इन्हीं में एक हैं बागेश्वर जिले के गरुढ़ विकासखंड के सीमा गांव के रहने वाले मेघ पंत। कत्यूर घाटी का यह लाल अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद मेघ पंत ने भी अपने कंधे पर अफसर वाले सितारे सजाए। मेघ पंत के लेफ्टिनेंट बनने के बाद उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक में मेघ पंत अपने माता पिता के इकलौते पुत्र हैं। उन्होंने अपने दिल में देश प्रेम की भावना अपने पिता भास्कर चंद्र पंत को देखकर जगाई। दरअसल में पंत के पिता भास्कर चंद्र पंत भी आर्मी मेडिकल कोर से रिटायर्ड है। आगे पढ़िए