बड़ी खबर: उत्तराखंड में 22 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

हालांकि इस बार कर्फ्यू में कुछ छूट दी गई है। 15 जून से चार धाम यात्रा को तीन जिलों रुद्रप्रयाग चमोली और उत्तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया गया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand curfew: Curfew extended till June 22 in Uttarakhand
Image: Curfew extended till June 22 in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कर्फ्यू 22 जून तक बढ़ा दिया गया है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण में लगातार कमी होती दिख रही है। जाहिर है कि कर्फ्यू की वजह से उत्तराखंड में संक्रमण में कमी आई है। इसके बाद भी सरकार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। हालांकि इस बार कर्फ्यू में कुछ छूट दी गई है। 15 जून से चार धाम यात्रा को तीन जिलों रुद्रप्रयाग चमोली और उत्तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया गया है। कर्फ्यू में कुछ और भी रियायत हैं दी गई है। बाजार अब हफ्ते में 3 दिन खुलेंगे और मिठाई की दुकान है 5 दिन खुलेंगे। विक्रम और ऑटो रिक्शा के संचालन की अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा राजस्व न्यायालय को खोलने का भी फैसला लिया गया है। फिलहाल दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पूर्व की आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: तेलंगाना में दिखा देहरादून का दम..मिलिट्री कॉलेज से पासआउट होकर अफसर बने 3 युवा