Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य में कोरोना का प्रकोप कम होता नजर आ रहा है। हालांकि अबतक राज्य सरकार अनलॉक के मूड में नहीं है और कर्फ्यू बरकरार है मगर अब रियायत जरूर मिल रही है। कोरोना के केसों में तेजी से हो रही गिरावट को देखते हुए कर्फ्यू में राज्य भर में सरकार धीरे-धीरे ढील देना शुरू कर रही है। व्यापारियों को भी राज्य सरकार द्वारा कर्फ्यू में ढील दी गई है। इसी बीच उत्तराखंड में मिठाई की दुकान वालों को सरकार की ओर से एक बड़ी राहत दी गई है। अब हफ्ते में 5 दिन मिठाई की दुकान खोली जाएंगी। जी हां, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास जाकर तमाम व्यापारी अपनी परेशानियां बता रहे हैं और मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनको छूट भी दिलाई जा रही है। कर्फ्यू में दुकानदारों और व्यापारियों को लगातार ढील दी जा रही है। वहीं प्रदेश में मौजूद मिठाइयों की दुकानों को अबतक कर्फ्यू में ढील नहीं मिल पाई थी मगर व्यापारियों द्वारा स्वीट शॉप्स को खोलने की लगातार मांग को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मिठाइयों की दुकानों को कर्फ्यू में ढील दे दी है और अब हफ्ते में 5 दिन दुकानें खोली जा सकेंगी।