Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां जाखन क्षेत्र में हाईटेक तरीके से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। आरोपी वेबसाइट के जरिए ग्राहक ढूंढते थे, बाद में बताए गए एड्रेस पर लड़कियां भेज दी जाती थीं। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। दरअसल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और एसओजी को जाखन में देह व्यापार करने वालों के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। रविवार रात को पुलिस ने एक होटल में छापा मारा, तो वहां दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इनमें से एक युवती विदेशी है। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उनसे देह व्यापार कराने वाले उनके साथी एक किराए के घर में रहते हैं। इसके बाद पुलिस ने जाखन स्थित घर में दबिश दी और वहां से चार युवकों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।