Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
बागेश्वर: मतलबपरस्ती के इस दौर में दोस्ती जैसे रिश्तों का कोई मोल नहीं रह गया है। अब बागेश्वर में ही देख लें, जहां नौकरी के लालच में एक युवक इस कदर हैवान बन गया, कि जहर देकर अपने ही दोस्त को मारने की कोशिश कर डाली। वारदात में युवक का पिता भी शामिल था। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। उधर जहर के सेवन के बाद पीड़ित युवक बेहोश हो गया। अस्पताल में इलाज के बाद होश में आने पर उसने अपने साथी और उसके पिता पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया। पीड़ित का नाम अंकित है। 25 साल का अंकित जिला अस्पताल में सफाई का काम करता है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उसकी संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने अंकित के जहर गटकने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना देने के बाद इलाज शुरू कर दिया। शनिवार को अंकित को होश आया तो उसने अपने ही साथी पर जहर देने का आरोप लगाया।