Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का उधमसिंह नगर यहां कुछ ऐसा हुआ है जिसको सुनकर आप का दिल भी दहल उठेगा। रुद्रपुर में दो सगे भाइयों गुरकीर्तन और गुरपेज सिंह के दोहरे हत्याकांड के बाद हर कोई सहमा हुआ है। यहां दो भाइयों को जमीन के विवाद के चलते उन्हीं के पिता के सामने उनके जिगर के टुकड़ों के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उनको मौत के घाट उतार दिया गया। आसपास के लोगों के अनुसार आरोपियों ने जमीनी विवाद के चलते गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह को खुलेआम उनके पिता के सामने दिनदहाड़े गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद से गांव में हर कोई सदमें में है। उनके पिता जिन्होंने अपने बच्चों को अपनी आंखों के सामने मौत के मुंह में समाते हुए देखा उनके आंसू थम नहीं रहे हैं। उनकी आंखों में दुख के साथ ही आरोपियों के प्रति आक्रोश साफ तौर पर देखा जा सकता है। दोनों मृतकों के पिता अजीत सिंह कभी खुद को खुश रहे हैं तो कभी हत्या आरोपियों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी राकेश मिश्रा समेत उसके भांजे फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।