गढ़वाल में देर रात भीषण हादसा..खाई में गिरा वाहन, 1 की मौत, 3 लोग घायल

रात का वक्त होने की वजह से हादसे की सूचना देर से मिल सकी। जब तक रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तब तक वाहन में सवार एक शख्स की मौत हो चुकी थी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
srinagar garhwal news: Car fell into a ditch in Srinagar Garhwal
Image: Car fell into a ditch in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ी जिले पौड़ी में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। बदहाल सड़कें और रफ्तार का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। बुधवार की रात यहां द्वारीखाल में सिलोगी-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया था, हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। अब ऐसा ही हादसा श्रीनगर में हुआ है। यहां गुरुवार रात खिर्सू के पास चोरखंडी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात करीब 11 बजे श्रीनगर एसडीआरएफ को चोरखंडी के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..लगातार बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध
रात का वक्त होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। रेस्क्यू टीम ने हादसे में जान गंवाने वाले शख्स का शव सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि बुधवार शाम द्वारीखाल में भी एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया था। वाहन में सवार लोग सिलोगी से अमोला गांव जा रहे थे। तभी सिलोगी से करीब पांच सौ मीटर आगे बड़ेथखाल के समीप वाहन अचानक गहरे खड्ड में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की जान चली गई थी। पहाड़ में इन दिनों मौसम खराब है, इसलिए वाहन चलाते वक्त सावधान रहें।