Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: मानसून की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में हाहाकार मचना शुरू हो गया है। जगह-जगह हादसे हो रहे हैं, लोग बुरी तरह दहशत में हैं। डराने वाली ऐसी ही एक तस्वीर अल्मोड़ा जिले से आई है। यहां नैलवाल पाली गांव के निकट खल्टा गदेरे को पार करते समय बैंककर्मी स्कूटी समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बैंककर्मी के साथ अनहोनी हो सकती थी, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी। संयोगवश घटना के वक्त भिकियासैंण की ओर से आ रही जीप में बैठे कुछ युवाओं ने बैंककर्मी को देख लिया। बैंककर्मी की जान बचाने के लिए युवा उफनाए गदेरे में उतर गए और बैंककर्मी को बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार मानिला के कुणीधार निवासी बैंक कर्मचारी शंकर दत्त भट्ट भिकियासैंण स्थित यूको बैंक में सेवारत हैं। घटना के वक्त वो स्कूटी पर सवार होकर बैंक जा रहे थे। तभी रास्ते में नैलवाल पाली गांव के निकट खल्टा गदेरे को पार करते समय बैंक कर्मी स्कूटी समेत पानी के तेज बहाव में बह गया।