Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से ही बरसात का सिलसिला थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम विभाग ने आज भी गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ इलाकों में बरसात के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से उत्तराखंड में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। फिलहाल तो दून समेत कई इलाकों में हल्की धूप खिली हुई है मगर मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम को हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं बरसात के कारण और भी कई समस्या उत्पन्न हो रही हैं। पहाड़ों पर बरसात के कारण भूस्खलन का सिलसिला अभी जारी है और भूस्खलन के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हो रखे हैं। विभिन्न जिलों में 6 राष्ट्रीय मार्गों के साथ राजमार्ग, 4 बॉर्डर रोड के अलावा 239 सड़कें अब भी बंद हो रखी हैं। चमोली जनपद में ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 10 घंटे की भारी मशक्कत के बाद खोला गया। बता दें कि बीती रात चमोली जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार की रात को सिरोहबगड़ में खोला गया। वहीं चमोली जिले में कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक खोला नहीं जा सका है और वहां पर यातायात अवरुद्ध हो रखा है। चमोली जिले में 66 मोटर मार्गो का संपर्क गांव से कटा हुआ है। उधर मौसम विभाग का कहना है कि गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैंष ऐसे में पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आगे पढ़िए