Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: 13 जून को उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दी और मानसून के दस्तक देने के बाद से ही उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल बेहाल हो रखा है। जगह-जगह भूस्खलन होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा के लिहाज से उत्तराखंड वैसे ही संवेदनशील राज्य है। ऊपर से बरसात में पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह से आपदा की संवेदनशील खबरें सामने आ रही हैं। मॉनसून के आते ही उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। आए दिन पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के कारण जबरदस्त भूस्खलन की खबरें आ रहे हैं। कभी किसी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास रह रहे लोगों की जान के ऊपर खतरा मंडराने लगता है तो कभी भूस्खलन होने से कोई पुल भरभरा कर गिर जाता है। पिथौरागढ़ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश ने आफत मचा रखी है। तेज बारिश के बाद हाल ही में पिथौरागढ़ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।