हादसे में जान गंवाने वाले लोग कठानी और बडगेरी के रहने वाले थे। दोनों कार में सवार होकर हन्योली से चनबौड़ी जा रहे थे। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Car fell into a ditch in Bageshwar
बागेश्वर: प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही सड़क हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पहाड़ की खतरनाक सड़कें बारिश और भूस्खलन की वजह से और खतरनाक बन गई हैं, जिस वजह से सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। मामला बागेश्वर का है। जहां गडेराधार के पास ऑल्टो कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो कार सवार लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोग कठानी और बडगेरी के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाल पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा बुधवार को शाम करीब पांच बजे हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बडगेरी निवासी सुंदर सिंह (42) पुत्र शूर सिंह और कठानी निवासी मनोज (34) पुत्र प्रताप सिंह अल्टो कार (यूके-02-टीए-1815) से काफलीगैर तहसील के हन्योली से चनबौड़ी जा रहे थे।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: भूस्खलन ने रोकी बारात, दो दिन फंसे रहे बाराती..आखिर में 19 Km पैदल चली आई दुल्हन
कार पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। शाम करीब 5 बजे कार गडेराधार के पास पहुंची, तभी चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क से लुढ़कती हुई चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बीएस मटियानी, सीओ विपिन पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों की मदद से कार सवारों के शव बाहर निकाले। इधर हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। बडगेरी और कठानी गांव में कल से मातम पसरा है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। सीओ विपिन पंत ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी।