उत्तराखंड: 5 जिलों में भारिश बारिश और तेज़ आंधी का अलर्ट, अगले 24 घंटे सावधान रहें

अगले चौबीस घंटों की बात करें तो राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand rain: Heavy rain likely in 5 districts of Uttarakhand June 24
Image: Heavy rain likely in 5 districts of Uttarakhand June 24

चमोली: प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। बादलों की लुका-छुपी जारी है, पहाड़ी इलाकों में मौसम तल्ख बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। पहाड़ी जिलों में रहने वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। लगातार जारी बारिश से भूस्खलन और पहाड़ी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं, ऐसे में आवाजाही में सावधानी बरतनी होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 से लेकर 27 जून तक राजधानी दून और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। अगले चौबीस घंटों की बात करें तो राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां उमस की वजह से लोग बेहाल हैं। बुधवार को यहां थंडरस्टॉर्म जोन सक्रिय हो गया, जिससे कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश भी हुई।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के गडेराधार से दुखद खबर..गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
आंधी के चलते बसंत विहार, इंदिरानगर, कारगी चौक, आईएसबीटी, माजरा, डालनवाला, राजपुर रोड, देहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी और प्रेमनगर जैसे कई इलाकों में बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे इन इलाकों में कई-कई घंटे बिजली गुल रही। बाद में तारों को जोड़कर और जंफर को ठीक कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। हरिद्वार में तड़के 3 बजे बारिश हुई। अब मौसम साफ है और धूप निकली है। पिछले दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश हुई थी, जिस वजह से कई जगह सड़कें ब्लॉक हो गई। कई इलाकों में सड़कें अब तक नहीं खुल पाई हैं। आज सुबह छह बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी फरासू के समीप मलबा आ गया था। जिस वजह से श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच ट्रैफिक बाधित हो गया। प्रदेश में 27 जून तक मौसम खराब रहेगा। इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग सावधान रहें। यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित क्षेत्र के मौसम की जानकारी जरूर हासिल कर लें।