उत्तराखंड 28 जून तक मुश्किलें बढ़ाएगा मौसम, 5 जिलों बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे जिलों के लिए मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Rain: Rain and lightning alert in 5 districts of Uttarakhand
Image: Rain and lightning alert in 5 districts of Uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में मानसून एक बार फिर मुश्किलें बढ़ाने लगा है। पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा, बारिश से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे। अगले 24 घंटों की बात करें तो देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में आज मध्यम बारिश होने का अनुमान है उनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे जिले शामिल हैं। यहां तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 28 जून तक गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। देहरादून में आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दून में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल विकसित होने व हल्की बारिश की संभावना है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: चंबा टनल के पास अभी से धंसने लगी ऑलवेदर रोड..गुल्डी गांव के कई परिवारों पर खतरा
26 और 27 जून को भी दून में बारिश हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना कम ही है। पिछले एक हफ्ते में राज्य में कुल 145.8 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जो सामान्य स्थिति से 211 फीसदी अधिक है। सबसे अच्छी बारिश चमोली और बागेश्वर में हुई। बारिश के मामले में रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली और बागेश्वर टॉप फाइव जिलों में शामिल हैं। बीते 7 दिनों में बागेश्वर में 243.6 एमएम और चमोली में 242.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। अल्मोड़ा में 182.8, पिथौरागढ़ में 172.4, रुद्रप्रयाग में 164.3, नैनीताल में 167.9, पौड़ी गढ़वाल में 140.3, चंपावत में 138.8 और टिहरी में 124.4 एमएम बारिश हुई। पहाड़ी जिलों में सबसे कम बारिश उत्तरकाशी जिले में दर्ज की गई। यहां सिर्फ 59.9 एमएम बारिश हुई। लगातार जारी बारिश की वजह से पहाड़ों में कई जगह सड़कें ब्लॉक हैं। चमोली में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी ट्रैफिक बाधित था। 11 दिन बाद गुरुवार से यहां वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन मुश्किल भरे रहेंगे, इसलिए अपना ध्यान रखें।