आज उत्तराखंड के 5 जिलों की मुश्किलें बढ़ाएगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तक बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
uttarakhand rain: Chances of rain in 5 districts of Uttarakhand June 26
Image: Chances of rain in 5 districts of Uttarakhand June 26

देहरादून: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम तल्ख बना हुआ है। मानसून के एक्टिव होने के साथ ही बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पांच जिलों के लोगों को ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तक बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 जून तक गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। देहरादून समेत अन्य इलाकों में आंधी चलने के साथ ही बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां शुक्रवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। दिन में चटख धूप के साथ उमस भरी गर्मी पड़ी, जिससे शहरवासी परेशान रहे।

यह भी पढ़ें - देहरादून: सड़क पर चलती कार पलटी, लगी भीषण आग..पुलिस ने बचाए सभी लोग..देखिए वीडियो
हालांकि रात गहराते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, गरज के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है, लेकिन जलभराव से परेशानी भी बढ़ी है। शनिवार को दून में सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। यहां आज आंधी के साथ बिजली कड़कने और बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बाकी जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पहाड़ में बारिश की वजह से भूस्खलन और रोड ब्लॉक की समस्या हो सकती है, ऐसे में यात्रा करते वक्त संबंधित क्षेत्र के मौसम की जानकारी जरूर हासिल कर लें। नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है, इनसे उचित दूरी बनाए रखें। नदी किनारे रहने वाले लोगों को मौसम को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश से होने वाली दिक्कतों को देखते हुए शासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा है।