Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के चलते हर किसी की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा असर उन नौनिहालों पर पड़ रहा है, जिनके सामने पूरा भविष्य पड़ा है, लेकिन स्कूल नहीं खुल रहे। पिछले साल भी यही हाल रहा। पूरा साल ऑनलाइन पढ़ाई के भरोसे काटना पड़ा। बाद में नवंबर में जैसे-तैसे स्कूल खोलने की शुरुआत हुई, लेकिन कोरोना की काली छाया ने शिक्षा व्यवस्था पर फिर ग्रहण लगा दिया। अप्रैल में स्कूल फिर बंद हो गए। हाईस्कूल-इंटर की बोर्ड परीक्षाएं टालनी पड़ीं। उत्तराखंड में स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे, लेकिन 1 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड सरकार ने 1 जुलाई 2021 से सभी स्कूलों की पढ़ाई शुरु करने का फैसला लिया है। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन जेएल वर्मा ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड को पत्र लिखकर बताया कि कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 30 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।