Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। मॉनसून के दस्तक देने के बावजूद भी कई दिनों से गर्मी पड़ रही है और उमस बढ़ रही है। कई दिनों से राज्य में बारिश का नामोनिशान तक नहीं दिखाई दे रहा है। लोग झुलसती गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल यानी कि गुरुवार और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज और कल उत्तराखंड में मध्यम से भारी बरसात की संभावनाएं जताई गईं हैं। तपती गर्मी की बीच में बरसात की खबर प्रदेश के लिए राहत बनकर सामने आई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी और बहुत भारी बरसात के आसार हैं।