उत्तराखंड: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बरसात की आशंका जताते हुए मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी, लोगों को मिलेगी उबलती हुई गर्मी से राहत। जानिए प्रदेश में मौसम का ताजा हाल
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand

देहरादून: तेज गर्मी से समस्त उत्तराखंड झुलस रहा है। गर्मी इतनी भीषण है कि लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। मानसून के दस्तक देने के बावजूद भी उत्तराखंड में कई दिनों से लोग बरसात के इंतजार में हैं मगर कई दिनों से झुलसती हुई गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। इसी बीच मौसम विभाग एक सुखद खबर लेकर सामने आया है। कई दिनों से आसमान की ओर उम्मीदें लगाकर देखने वाले प्रदेश के निवासियों को आज से झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।मौसम विभाग द्वारा आज भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में आज उत्तराखंड के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आज उत्तराखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और इसी के साथ मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी इलाकों में आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कई दिनों के बाद आज उत्तराखंड को भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऑफिस जाने के लिए निकाली स्कूटी, अंदर से निकला कोबरा..देखिए वीडियो
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने इन 6 जिलों में भूस्खलन को लेकर सभी जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर की तेज रफ्तार से आंधी आने की संभावना भी जताई गई है। बरसात का यह सिलसिला 5 जुलाई के बाद भी बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बरसात होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कल यानी कि 3 जुलाई को भी नैनीताल और पिथौरागढ़ के अलावा अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना हैं। 4 जुलाई को भी उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और लगातार बढ़ते हुए तापमान से लोगों को राहत मिलेगी।