मौसम विभाग ने तेज बरसात की संभावना जताते हुए आगामी 7 और 8 जुलाई को 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज और कल भी गर्मी से मिलेगी राहत। जानिए मौसम का ताजा हाल-
-
Komal Negi
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand from July 7
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 7 और 8 जुलाई से मौसम एक बार फिर करवट बदलता नजर आएगा। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तराखंड में 7 और 8 जुलाई राहत के दिन साबित होंगे। मौसम विभाग ने तेज बरसात की संभावना जताते हुए आने वाले बुधवार को गुरुवार को 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 8 जुलाई के बाद भी बरसात का सिलसिला राज्य में जारी रहेगा और ऐसी संभावना जताई गई है कि 8 जुलाई के बाद भी राज्य में तेज बरसात हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने आगामी 7 और 8 जुलाई के लिए 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं वे 6 जिले कौन से हैं। मौसम विभाग में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाली 7 जुलाई को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत अधिक भारी बरसात हो सकती है। वहीं आठ जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और देहरादून में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाली 7 और 8 जुलाई को भारी बरसात के मद्देनजर इन जिलों में भूस्खलन का अंदेशा जताया है। आज और कल भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी कि सोमवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है मगर 7 और 8 जुलाई के बाद बारिश में तेजी आएगी। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - अभी-अभी: उत्तराखंड में आज 69 लोग कोरोना पॉजिटिव..2 मरीजों की मौत
बात करें राजधानी देहरादून की तो बीते रविवार को देहरादून का मौसम सुहावना रहा। तकरीबन 1 घंटा बरसात होने के बाद मौसम खुल गया और हल्की धूप निकल आई। दोपहर में दो बार फिर से हल्की बारिश हुई और मौसम फिर से सुहावना हो गया। देहरादून का तापमान दिन में 34.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है और 34 डिग्री से तापमान ऊपर जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 7 और 8 जुलाई के बाद भारी बरसात के कारण अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक धूप खिली रही मगर दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक ही करवट बदली और आसमान पर बादल छाने लगे और देखते ही देखते हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने शुरू हो गईं। उसके बाद माल रोड पर काफी अधिक पर्यटक नजर आए और पर्यटकों ने मौसम का जमकर लुफ्त उठाया।