Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का भय कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य से मानव वन्यजीव संघर्ष की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। श्रीनगर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले ही आपने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के परिसर के अंदर गुलदार की मौजूदगी की खबर पढ़ी होगी। उस खबर को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है कि एक बार फिर से श्रीनगर से गुलदार के दहशत की एक और खबर सामने आ रही है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ चंद्रमोहन सिंह रावत गुलदार के हमले से बाल-बाल बचे हैं। बता दें कि बीते रविवार की सुबह वे मॉर्निंग वॉक के लिए आम्रकुंज के पास से गुजर रहे थे कि तभी अचानक गुलदार उनके सामने आ धमका। वह तो खुश किस्मत यह रही कि उनके हाथ में डंडा देखने के बाद गुलदार उनके ऊपर झपटा नहीं और वहां से दूर भाग गया। हालांकि उसी गुलदार ने बाद में एक महिला के ऊपर हमला कर उसके मामूली रूप से घायल कर दिया है। श्रीनगर के आम्रकुंज जैसे घनी मानव आबादी वाली बस्ती के अंदर गुलदार की धमक के बाद आसपास के लोगों के बीच में दहशत पसर रखी है। आम्रकुंज में महिला के ऊपर हमला करने वाला यह गुलदार सुबह 8 बजे के बाद भी डांग क्षेत्र के अंदर एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया। इसके बाद डांग क्षेत्र में भी लोगों के बीच में गुलदार की दहशत पसर गई। बता दें कि डांग और आम्रकुंज श्रीनगर की घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं और इन क्षेत्रों में गुलदार की आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है।