आज उत्तराखंड के 3 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर पिथौरागढ़ तथा नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand rain: Yellow alert in three districts of Uttarakhand
Image: Yellow alert in three districts of Uttarakhand

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है। आज यानी 6 जुलाई को उत्तराखंड में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बौछार होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली के साथ तीव्र बौछार होने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। चट्टान गिरने की वजह से कहीं-कहीं सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नदियों का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है और इससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है की नदी और नालों के पास रहने वाले लोगों तथा बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दिल्ली के लिए चलने लगी रोडवेज बसें, किराया भी जान लीजिए