उत्तराखंड: आज 4 जिलों में मुश्किलें बढ़ाएगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट..सतर्क रहें

नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में रहने वाले लोग संभल कर रहें। दून में भी बारिश मुश्किलें बढ़ाएगी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain likely in 4 districts of Uttarakhand

नैनीताल: मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम सूखा है। चिलचिलाती गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है, लेकिन ये स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। आज नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में रहने वाले लोग संभल कर रहें। खासतौर पर सफर करते वक्त सतर्क रहने की जरूरत है। देहरादून में भी गर्मी से हाल बुरे हैं, लेकिन यहां भी शुक्रवार से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शुक्रवार से अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को भी दून में मौसम पल-पल रंग बदलता रहा। सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई तो वहीं थोड़ी देर बाद आसमान में बादल छा गए। शाम 4 बजे के बाद दून में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से बेहाल लोग राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार से यहां एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पुलिस कांस्टेबल पर महिला संत से रेप का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ केस
दून में आज भी बारिश होने की संभावना है। यहां मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन जगह-जगह जलभराव होने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। कल पूरा दिन दून की सड़कों पर जाम लगा रहा। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। ज्यादातर चौराहे पानी में डूबे रहे। जाम हटवाने के लिए पुलिसकर्मी जगह-जगह जूझते नजर आए। पहाड़ में मौसम खराब होने के चलते दून-पंतनगर फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई। अगले 24 घंटों की बात करें तो नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश मुश्किलें बढ़ाएगी। यहां भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।