Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां अब शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बनती जा रही हैं। पर्यटक स्थलों पर लोग शराब पीते नजर आते हैं। लोगों ने गंगा घाटों तक को नहीं छोड़ा। बीते दिन पुलिस ने हरिद्वार में शराब पीकर गंगा घाट पर हुड़दंग कर रहे 13 लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की थी। ऐसी ही कार्रवाई देहरादून में भी हुई है। यहां रायपुर पुलिस ने जंगल में नशा कर उत्पात मचाने वाले लड़कों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। दरअसल रायपुर पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लड़के जंगलों में नशे का सेवन कर हंगामा करते हैं। रायपुर क्षेत्र में आने वाले जैन प्लाट और वाणी विहार के लोग लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे। जंगल में होने वाली घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए थे। उन्होंने बताया कि कुछ लड़के आए दिन जंगल में शराब पीते हैं, नशे का सेवन करते हैं। नशे में धुत होकर उत्पात मचाते हैं।