Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तरांड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच श्रीनगर से एक वीडियो सामने आया है। श्रीनगर के कीर्तिनगर के पास जुयालगढ़ का ये वीडियो है। यहां डंगचौरा गदेरे में बारिश के बाद उफान पर आ गया। इसके बाद यहां बन रहे पुल के नीचे मलबा जमा हो गया। पानी झील में तब्दील होने लगा और दोनों किनारों पर कटाव होना शुरू हो गया। इस वजह से यहां जमीन धंस गई और वहां सड़क किनारे खड़ी कार भी नीचे गिर गई। पुलिस ने बताया कि अभी वहां पुल बन रहा है। सटरिंग के साथ ही निर्माण की वजह से गदेरे में पानी के साथ आया मलबा पुल के नीचे अटक गया। जिससे कुछ समय के लिए पानी का बहाव रुक गया। पुलिस ने आगे बताया कि पानी जमा होने की वजह से वहां किनारे की जमीन धंसी। यहीं एक कार भी पार्क की गई थी, जो जमीन धंसने के साथ नीचे गिर गई। आगे देखिए वीडियो