Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा या नहीं, इसे लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सोमवार को इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई। अब प्रदेश में 20 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान काफी रियायतें भी सरकार द्वारा दी गई हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट और हिल स्टेशन के लिए नियम बदले गये हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निर्णय लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया गया है। डीएम कोरोना की स्थिति देखते हुए अपने स्तर पर निर्णय ले सकते हैं। विवाह समारोह और शवयात्रा में अधिकतम 50 लोग हिस्सा ले सकते हैं। शैक्षिक, प्रशिक्षण संस्थान सरकार के अगले आदेश तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी पर्यटक स्थलों पर कोविड नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। आगे पढ़िए