Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के निवासियों के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। सरकार की ओर से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को एक अनोखी सौगात दी जा रही है। पहाड़ी इलाकों में हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड करने के काम पर सरकार की ओर से अब जोर दिया जा रहा है और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इसकी शुरुआत हुई है श्रीनगर शहर से। अंडरग्राउंड हाई टेंशन लाइन वाला श्रीनगर पहाड़ी क्षेत्र का पहला शहर बन चुका है। बता दें कि श्रीनगर में हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड किया गया। ऊर्जा निगम ने तिवाड़ी मोहल्ले के 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से बुघाणी रोड तक 5 किलोमीटर लंबी इस लाइन को अंडरग्राउंड किया है। यहां रुद्रप्रयाग-पौड़ी 33 केबी की हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड किया गया है। हाईटेंशन लाइन अंडरग्राउंड होने से लोगों को कई फायदे होंगे ही मगर सबसे जरूरी लोगों को करंट लगने से मुक्ति मिलेगी। यह तो सभी को पता होगा कि उत्तराखंड में आए दिन करंट लगने के कारण न जाने कितने हादसे होते रहते हैं। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। आगे पढ़िए