देहरादून-मसूरी- नैनीताल जाने वाले ध्यान दें..ये नियम पढ़ लें, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

मसूरी और नैनीताल में शनिवार और रविवार को दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। लोगों को सहस्रधारा, गुच्चूपानी और मसूरी स्थित किसी भी झरने-तालाब में नहाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mussoorie guideline: Rules issued for going to Mussoorie Nainital
Image: Rules issued for going to Mussoorie Nainital

नैनीताल: वीकएंड पर देहरादून-मसूरी-नैनीताल घूमने जा रहे हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। राज्य सरकार ने पर्यटकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए इस वीकएंड भी सख्त नियम लागू किए हैं। मसूरी और नैनीताल में उन्हीं पर्यटकों को एंट्री मिलेगी, जो अपने साथ कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाएंगे। इसके अलावा दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। साथ ही मसूरी और नैनीताल में होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज भी दिखाने होंगे, तभी एंट्री मिलेगी। देहरादून में डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड गाइडलाइन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और पर्यटक स्थलों की निगरानी को भी कहा है। हां, एक और जरूरी बात नोट कर लें। मसूरी और नैनीताल में शनिवार और रविवार को दोपहिया की एंट्री बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें - देहरादून: फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर मसूरी जा रहे थे 50 से ज्यादा पर्यटक, पुलिस ने पकड़ी चालाकी
यानि बाइक-स्कूटी से जा रहे हैं तो आपको इन दोनों शहरों में एंट्री नहीं मिलेगी। अन्य वाहनों से आने वालों को ऊपर दिए गए नियमों का पालन करना होगा, तभी शहर में दाखिल हो पाएंगे। नैनीताल में शर्तों का पालन नहीं करने वाले वाहनों को पिछले हफ्ते की तरह रूसी और नारायणनगर पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल पहुंचाया जाएगा। मसूरी जा रहे लोगों को सहस्रधारा, गुच्चूपानी और मसूरी स्थित किसी भी तालाब-झरने में नहाने की अनुमति नहीं होगी। मसूरी-दून मार्ग पर कुठालगेट-किमाड़ी में दो चेकपोस्ट बनाई गई हैं। सहस्रधारा और गुच्चूपानी में भी चेकपोस्ट बनी हैं। इसलिए पुलिस को गच्चा देने की सोचें भी नहीं। अपने साथ फर्जी कोविड रिपोर्ट लेकर न आएं, ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमे और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।